scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशचीन में एक बंदरगाह पर मालवाहक पोत में विस्फोट के बाद आग लगी

चीन में एक बंदरगाह पर मालवाहक पोत में विस्फोट के बाद आग लगी

Text Size:

बीजिंग, नौ अगस्त (भाषा) चीन में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह पर खतरनाक सामान से दले एक मालवाहक पोत में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। सरकारी मीडिया और अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी चेनल की ओर से निगरानी कैमरे के वीडियो को ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया गया है। वीडियो में सफेद धुंए का एक बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है जिसके बाद नारंगी और पीले रंग का आग का गोला दिखा।

सीसीटीवी चैनल के अनुसार शंघाई के दक्षिण में स्थित निंगबो-झोउशान बंदरगाह पर हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह बंदरगाह दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है। माना जा रहा है कि पोत पर रखे गए एक कंटेनर में विस्फोट हुआ।

प्रसारणकर्ता द्वारा पोस्ट की गई हवाई तस्वीर में पोत के एक छोर पर रखे कंटेनरों के ढेर से और बंदरगाह के एक हिस्से से काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पोत और उसके कंटेनरों का बाकी हिस्सा सुरक्षित दिखाई दिया।

झेजियांग प्रांत आपातकालीन प्रबंधन प्रशासन ने कहा कि पोत पर श्रेणी-पांच की खतरनाक सामग्री लदी हुई थी, हालांकि यह सामग्री क्या थी इसके सबंध में जानकारी नहीं दी गई।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments