scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशईरान से जुड़े पाकिस्तानी व्यक्ति पर अमेरिकी धरती पर सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप

ईरान से जुड़े पाकिस्तानी व्यक्ति पर अमेरिकी धरती पर सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप

Text Size:

न्यूयॉर्क, छह अगस्त (भाषा) ईरान से करीबी संबंध रखने वाले 46 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक पर मंगलवार को अमेरिकी धरती पर एक राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

आसिफ रजा मर्चेंट पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने अमेरिकी धरती पर किसी राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची।

आसिफ पर पैसे लेकर हत्या करने की साजिश का आरोप है।

किसी भी हमले से पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आरोपी की साजिश को विफल कर दिया।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments