scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेशी नागरिक को नेपाल-भारत सीमा पर रोका गया : पुलिस

बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल-भारत सीमा पर रोका गया : पुलिस

Text Size:

काठमांडू, छह अगस्त (भाषा) नेपाल की पुलिस ने मंगलवार को भारतीय सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को वापस लौटा दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पूर्वी नेपाल के विराटनगर के जोगबनी प्रवेश बिंदु से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक उत्तम पुरी (46) को भारत वापस भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि सीमा बिंदु पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके पास से एक बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किया गया।

बांग्लादेश में अराजक स्थिति के बाद नेपाल ने भारत के साथ अपनी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments