scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशजयशंकर ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ ‘क्वाड’, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

जयशंकर ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ ‘क्वाड’, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Text Size:

तोक्यो, 29 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से सोमवार को मुलाकात कर उनसे ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) से संबंधित मामलों तथा भारत-जापान संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर विचार विमर्श किया।

जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग के साथ ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए तोक्यो में हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज तोक्यो में ‘क्वाड’ के अन्य विदेश मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री किशिदा से मुलाकात करना सम्मान की बात है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘…मैं ‘क्वाड’ समूह के निरंतर आगे बढ़ने में उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं तथा भारत-जापान संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में उनके विचारों को महत्व देता हूं।’’

भारत समेत ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों ने सोमवार को स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी देश को दूसरे देश पर हावी नहीं होना चाहिए तथा प्रतिस्पर्धा का जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाना चाहिए।

भाषा

सिम्मी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments