scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी ने अश्विन को 500 विकेट की उपलब्धि पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अश्विन को 500 विकेट की उपलब्धि पर बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की।

अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई। उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं। वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें। ’’

अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments