scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलअहलावत संयुक्त शीर्ष पर, भुल्लर पर कट चूकने का खतरा

अहलावत संयुक्त शीर्ष पर, भुल्लर पर कट चूकने का खतरा

Text Size:

कुआलालंपुर, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने गुरुवार को यहां 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि के आईआरएस प्राइमा मलेशियाई ओपन के पहले दौर में नौ अंडर 62 का कार्ड खेला और थाईलैंड के जैज जानेवाटानानोंड के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।

अन्य भारतीयों में करणदीप कोचर और अजीतेश संधू ने तीन अंडर 68 के कार्ड खेले जिससे वे संयुक्त 37वें स्थान पर हैं।

एसएसपी चौरसिया और एस चिक्कारंगप्पा दो अंडर 69 के कार्ड से संयुक्त 58वें जबकि युवराज संधू और हनी बेसोया एक अंडर 70 के कार्ड से संयुक्त 80वें स्थान पर काबिज हैं।

राशिद खान संयुक्त 99वें, जीव मिल्खा सिंह संयुक्त 112वें जबकि एशियाई टूर पर भारत के सबसे ज्यादा खिताब विजेता गगनजीत भुल्लर (74) संयुक्त 134वें स्थान पर हैं जिससे उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments