scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलराहिल गंगजी ने दो शॉट की बढ़त बनायी

राहिल गंगजी ने दो शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) बेंगलुरू के गोल्फर राहिल गंगजी ने गुरुवार को यहां एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि की टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में छह अंडर 64 का कार्ड खेलकर दो शॉट की बढ़त हासिल की।

गंगजी (65-65-64) ने लगातार दूसरे दिन बोगी मुक्त राउंड खेला जिससे वह अपने बीती रात के संयुक्त दूसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गये। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 194 था।

मनु गंडास (65-67-64), अर्जुन प्रसाद (62-65-69) और सप्ताक तलवार (66-65-65) 14 अंडर 196 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments