scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशचंडीगढ़ महापौर चुनाव पर राहुल का आरोप: ‘गोडसेवादियों’ ने संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी

चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर राहुल का आरोप: ‘गोडसेवादियों’ ने संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ के महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत और आठ मतों को अवैध करार दिए जाने के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘गोडसेवादियों’ ने बापू के आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी।

भाजपा ने चंडीगढ़ में महापौर चुनाव में महापौर समेत सभी तीन पदों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस-आप गठबंधन को हरा दिया। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर ने कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की। सोनकर को 16 मत मिले, जबकि कुमार के पक्ष में 12 मत आए। आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पेस्ट किया, ‘‘जो भाजपा मेयर चुनाव में पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की हत्या कर सकती है, वो दिल्ली की सत्ता में बने रहने के लिए क्या करेगी, यह कल्पना से परे है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वर्षों पहले आज ही के दिन गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और आज ही गोडसेवादियों ने उनके आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी।’’

भाषा हक

हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments