scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स बनी सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी, बाजार पूंजीकरण में मारुति को पीछे छोड़ा

टाटा मोटर्स बनी सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी, बाजार पूंजीकरण में मारुति को पीछे छोड़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) टाटा मोटर्स मंगलवार को बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी बन गयी। उसने इस मामले में मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को पीछे छोड़ दिया है।

कंपनी के बाजार पूंजीकरण में उसके मूल्यांकन के अलावा डीवीआर (डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स) शेयर शामिल हैं।

टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.19 प्रतिशत चढ़कर 859.25 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 5.40 प्रतिशत उछलकर 886.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था।

टाटा मोटर्स लि. – डीवीआर शेयर 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 572.65 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं मारुति का शेयर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,957.25 रुपये पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स का एमकैप 2,85,515.64 करोड़ रुपये जबकि टाटा मोटर्स लि. -डीवीआर का बाजार पूंजीकरण 29,119.42 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर यह 3,14,635.06 करोड़ रुपये रहा। यह मारुति के 3,13,058.50 करोड़ रुपये के मूल्यांकन से 1,576.56 करोड़ रुपये अधिक है।

सेंसेक्स और निफ्टी कंपनियों में टाटा मोटर्स सर्वाधिक लाभ में रहने वाली कंपनियों में शामिल रही।

डीवीआर (डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स) शेयर सामान्य इक्विटी शेयरों की तरह होते हैं लेकिन इसमें मतदान अधिकार और लाभांश अधिकार अलग होता है। कंपनियां जबरिया अधिग्रहण को रोकने, खुदरा निवेशकों को जोड़ने आदि कारणों से डीवीआर जारी करती हैं।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments