इंफाल, 30 जनवरी (भाषा) मणिपुर की राज्यपाल अनुसूइया उइके और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उइके ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद लोगों से उनके सिद्धांतों को अपनाने की अपील की।
राज भवन ने उइके के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘महात्मा गांधी के सिद्धांत प्रेम, अहिंसा, दया, आपसी भाईचारा और क्षमा से परिपूर्ण थे और मैं सभी से अपील करती हूं कि उनकी दी हुई सीख को याद रखें।’’
मुख्यमंत्री सिंह ने भी लोगों से महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने को कहा।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
