scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमविदेशन्यूयॉर्क में मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया

न्यूयॉर्क में मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया

Text Size:

न्यूयॉर्क, 29 जनवरी (भाषा) न्यूयॉर्क शहर के महापौर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने यहां क्वींस में एक मंदिर के बाहर महात्मा गांधी की एक नयी प्रतिमा का अनावरण किया। एक साल से भी अधिक समय पहले दो बार तोड़ी गई प्रतिमा की जगह यह प्रतिमा लगाई गई है।

एडम्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले साल, साउथ रिचमंड हिल में लगी गांधी की प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया था। लेकिन हमारी एकजुटता और पुनर्निर्माण की भावना नष्ट नहीं हुई थी। आज, हम समुदाय के साथ खड़े होकर एक स्वर में कहते हैं कि हमारे शहर में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।”

पिछले सप्ताह साउथ रिचमंड हिल में श्री तुलसी मंदिर के बाहर नयी प्रतिमा के अनावरण के बाद उन्होंने कहा, “हम न्याय के उन मूल्यों का प्रतीक हैं जिसके लिए गांधी ने अपना जीवन खपा दिया।”

राजकुमार के कार्यालय ने कहा कि राजकुमार, एडम्स और समुदाय के नेताओं ने महात्मा गांधी की नयी प्रतिमा का अनावरण किया।

अगस्त 2022 में, अज्ञात व्यक्तियों ने हिंदू मंदिर में महात्मा गांधी की हस्तनिर्मित प्रतिमा को हथौड़े से नष्ट कर दिया था। जांच अधिकारियों ने कहा था कि अगस्त 2022 की घटना से दो हफ्ते पहले भी उसी गांधी प्रतिमा को तोड़ा गया था।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments