नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) छात्र समूहों ने सोमवार को यूजीसी के मसौदा दिशानिर्देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्तियों के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं होने पर एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित पदों को ‘अनारक्षित’ श्रेणी में डालने का सुझाव दिया गया है।
जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने एआईएसए और एसएफआई जैसे अन्य वाम समर्थित छात्र संगठनों के साथ प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए यूजीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
एक बयान में, एआईएसए ने कहा कि मसौदा दिशानिर्देश लोकतांत्रिक भारत के लोकाचार के लिए हानिकारक हैं और “शिक्षा संस्थानों में समावेशिता व न्याय के सिद्धांत को खत्म कर देंगे।”
बयान में कहा गया है, “छात्र यह नोटिस बर्दाश्त नहीं करेंगे। खोखला वादा न करके दिशानिर्देशों से इसे पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए।”
भाषा जोहेब माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
