scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलराष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप 18 जनवरी से ओरोविल में

राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप 18 जनवरी से ओरोविल में

Text Size:

ओरोविल (तमिलनाडु), 17 जनवरी (भाषा) भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने बुधवार को घोषणा की कि नौ दिवसीय राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप (ड्रेसेज) 18 जनवरी से यहां शुरू होंगी जिसमें 100 के करीब घुड़सवार व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।

पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था जिसमें देश ने ड्रेसेज स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे। अनुश अग्रवाला ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और फिर हृदय छेड़ा, दिव्यकीर्ति सिंह और सुदीप्ति हाजेला के साथ मिलकर टीम स्पर्ध पदक जीता था।

ईएफआई के महासचिव कर्नल जयवीर ने कहा, ‘‘हमें चैम्पियनशिप के लिए काफी अच्छी संख्या में प्रविष्टियां मिली हैं। इस खेल में दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है और हांगझोउ में जीते पदकों ने रोमांच और उम्मीदों को बढ़ाया ही है। ’’

टूर्नामेंट में सात चरण होंगे और स्कोरिंग एक से 10 तक होगी।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments