scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलली शी फेंग और ही बिंग जियाओ जीते

ली शी फेंग और ही बिंग जियाओ जीते

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ली शी फेंग ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में जीत के साथ इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि चीन की उनकी हमवतन ही बिंग जियाओ ने महिला एकल में सीधे गेम में जीत दर्ज की।

ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के तीसरे वरीय शी फेंग ने थाईलैंड के केंटाफोन वेंगचारोएन के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद 19-21, 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता छठी वरीय बिंग जियाओ को हालांकि कनाडा की दुनिया की 27वें नंबर की खिलाड़ी मिशेल ली को 21-17, 21-15 से हराने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

महिला एकल में इंडोनेशिया की सातवीं वरीय ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग ने भी पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-10, 21-15 से हराया।

पुरुष एकल में जापान के दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी काकी वातानाबे ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 13-21, 21-19, 21-11 से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments