scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलरोहित और कोहली की भारतीय टी20 टीम में वापसी

रोहित और कोहली की भारतीय टी20 टीम में वापसी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 श्रृंखला के लिए रविवार को घोषित भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है।

इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लगभग 14 महीनों से किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया है। समझा जाता है कि दक्षिण अफ्रीका में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर से मुलाकात के दौरान दोनों ने खुद को इस प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध बताया था।

रोहित और विराट ने देश के लिए अपना पिछला टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को विश्व कप में खेला था।

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और रविंद्र जडेजा का नाम नहीं है।

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी को मोहाली में पहला मैच खेलेगी। श्रृंखला का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: इंदौर और बेंगलुरु में खेला जायेगा।

  भारतीय टीम:  

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments