scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलभारत के खिलाफ विदाई टेस्ट के लिये एल्गर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान

भारत के खिलाफ विदाई टेस्ट के लिये एल्गर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान

Text Size:

सेंचुरियन, 29 दिसंबर ( भाषा ) भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे डीन एल्गर केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये चोटिल तेंबा बावुमा की जगह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे ।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने यहां बृहस्पतिवार को पहले टेस्ट के बाद कहा कि बावुमा दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे ।

बावुमा को पहले दिन फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और वह मैच में आगे नहीं खेल सके थे । उनकी गैर मौजूदगी में एल्गर ने ही कप्तानी की । दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट एक पारी और 32 रन से जीता । शतक जमाने वाले एल्गर को प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया ।

बावुमा की जगह जुबैर हमजा तीन जनवरी से केपटाउन में होने वाला दूसरा टेस्ट खेलेंगे ।

एल्गर इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं । भारतीय टीम के पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 2021 . 22 में पहला टेस्ट हारने के बाद उनकी कप्तानी में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 2 . 1 से जीत दर्ज की थी ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments