scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलपूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का निधन, एआईएफएफ ने शोक व्यक्त किया

पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का निधन, एआईएफएफ ने शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का गुरुवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

मजूमदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1974 एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1960 और 1970 के दशक के स्टाइलिश डिफेंडर मजूमदार ने घरेलू सर्किट में ईस्ट बंगाल और ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने संतोष ट्राफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, ‘‘ ‘‘प्रबीर दा अपने समय के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित डिफेंडरों में से एक थे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

मजूमदार ने ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए कई खिताब जीते, जिनमें कलकत्ता फुटबॉल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप, डीसीएम ट्रॉफी, बोरदोलोई ट्रॉफी और कई अन्य खिताब शामिल हैं।

एआईएफएफ सचिव एम सत्यनारायण ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रबीर मजूमदार अपने समय के शीर्ष फुटबॉलर थे और उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखा। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments