scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलअगर दक्षिण अफ्रीका साल में दो टेस्ट मैच खेलेगा, तो रबाडा कैसे 400 विकेट तक पहुंचेगा: एनटीनी

अगर दक्षिण अफ्रीका साल में दो टेस्ट मैच खेलेगा, तो रबाडा कैसे 400 विकेट तक पहुंचेगा: एनटीनी

Text Size:

सेंचुरियन, 26 दिसंबर (भाषा) पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटीनी का मानना है कि अगर दक्षिण अफ्रीका एक साल में सीमित संख्या में ही टेस्ट मैच खेलता रहेगा तो फिर कागिसो रबाडा कभी डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगा।

असलियत यह है कि भारत के खिलाफ यहां चल रहा पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका का 2023 में केवल तीसरा टेस्ट मैच है।

रबाडा ने अब तक 285 विकेट लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 390 विकेट लेने वाले एनटीनी से पूछा गया कि क्या इस तेज गेंदबाज को एलन डोनाल्ड, शान पोलाक, स्टेन और स्वयं एनटीनी जैसे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जा सकता है।

एनटीनी ने कहा,‘‘वह पहले ही (महान खिलाड़ियों की) सूची में शामिल है। जब आप इन तेज गेंदबाजों का जिक्र करते हैं तो उन्होंने 400 विकेट की संख्या पार की है जबकि रबाडा अभी 300 विकेट तक पहुंचने के करीब है। लेकिन हमारे साथ एक बड़ी समस्या है।’’

उन्होंने पीटीआई से कहा,‘‘ आप साल में केवल दो टेस्ट मैच खेल रहे हैं, यह क्या है। क्या आपको लगता है कि वह (रबाडा) यह उपलब्धि हासिल करने तक खेल में बने रह सकता है। दक्षिण अफ्रीका जितने कम मैच खेल रहा है उसे देखते हुए यह आसान नहीं होगा।’’

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments