scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर: मनन चंद्रा, विजय निचानी मास्टर्स स्नूकर के सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर: मनन चंद्रा, विजय निचानी मास्टर्स स्नूकर के सेमीफाइनल में

Text Size:

चेन्नई, 24 दिसंबर (भाषा) गत चैंपियन मनन चंद्रा और विजय निचानी ने रविवार को यहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान लगातार दो जीत दर्ज करके मास्टर्स स्नूकर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चंद्रा ने महाराष्ट्र के अनुराग बागड़ी के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में 4-0 की जीत से दिन की शुरुआत की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र के ही महेश जगदाले को 4-2 से हराया।

निचानी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में सुब्रत दास (ओडिसा) के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में आईएच मनुदेव (कर्नाटक) को 4-2 से हराया।

क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में रजत खनेजा (हरियाणा) ने महेश आदित्य (कर्नाटक) को 4-2 से, जबकि जे वरुण कुमार (तमिलनाडु) ने ध्रुव वर्मा (पुणे) को 4-1 से हराया।

सेमीफाइनल में चंद्रा का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी वरुण कुमार से जबकि निचानी का खनेजा से होगा।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments