scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलरमिता, स्वप्निल और अनीष राष्ट्रीय ट्रायल में जीते

रमिता, स्वप्निल और अनीष राष्ट्रीय ट्रायल में जीते

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों रमिता जिंदल, स्वप्निल कुसाले और अनीष भानवाला ने मंगलवार को यहां कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में राष्ट्रीय राइफल/पिस्टल चयन ट्रायल एक के दूसरे दिन जीत हासिल की।

रमिता ने हरियाणा टीम की अपनी साथी नैंसी को करीबी मुकाबले में पछाड़कर महिला 10 मीटर एयर राइफल ट्रायल एक जीता।

पेरिस ओलंपिक कोटा विजेता अनीष ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में आसान जीत दर्ज की।

एक अन्य पेरिस ओलंपिक कोटा धारक स्वप्निल ने हरियाणा के दबदबे को रोकते हुए पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जीत दर्ज की।

रमिता क्वालीफिकेशन में नैंसी और तीसरे स्थान पर रहीं पश्चिम बंगाल की स्वर्णाली रॉय दोनों से पीछे थी। रमिता ने 630.4 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। नैंसी क्वालीफिकेशन में 634.9 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments