scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलअगले साल फरवरी में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार गुवाहाटी

अगले साल फरवरी में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार गुवाहाटी

Text Size:

गुवाहाटी, 18 दिसंबर (भाषा) असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी अगले साल फरवरी में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे सत्र में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के चार हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुवाहाटी भारत की खेल राजधानी में बदल रहा है। दक्षिण एशियाई खेलों और खेलो इंडिया युवा खेलों की सफलता के बाद शहर अब खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। ’’

इन खेलों का आयोजन एक से 13 फरवरी 2024 तक होगा और इसमें 18 खेल प्रतियोगिताओं में मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिताओं का आयोजन गुवाहाटी में नौ स्थलों पर होगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments