चेन्नई, 17 दिसंबर (भाषा) पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के सौरव कोठारी ने रविवार को यहां फाइनल में उत्तर प्रदेश के पारस गुप्ता को 6-2 से हराकर पहली बार सीनियर राष्ट्रीय 15 रेड स्नूकर खिताब जीता।
कोठारी ने सेमीफाइनल में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के मोहम्मद हुसैन खान को 5-0 से हराने के बाद फाइनल में गुप्ता को 58-46, 72-34, 0-64, 59-25, 61-54, 21-57, 64-8, 64-25 से शिकस्त दी।
कोठारी ने राउंड ऑफ 32 में पीएसपीबी टीम के अपने अनुभवी साथी पंकज आडवाणी को हराया था।
कोठारी पूर्व राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियन भी हैं और पिछले महीने दोहा में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स फाइनल में आडवाणी के हाथों शिकस्त के बाद उप विजेता रहे थे।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
