scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलप्रणवी संयुक्त सातवें स्थान पर

प्रणवी संयुक्त सातवें स्थान पर

Text Size:

मराकेश (मोरक्को), 17 दिसंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने लेडीज यूरोपीय टूर में एलईटी फाइनल स्टेज क्यू स्कूल टूर्नामेंट के पहले दौर में पांच अंडर 68 का कार्ड खेला।

प्रणवी ने चार होल में दो ओवर के स्कोर के बाद शानदार वापसी की। वह तीसरे और चौथे होल में दो बोगी कर बैठी थीं।

लेकिन फिर उन्होंने पांच बर्डी और एक ईगल लगाये जिससे वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर चल रही हैं।

प्रणवी के अलावा अन्य भारतीयों में रिद्धिमा दिलावड़ी (74) और वाणी कपूर संयुक्त 69वें स्थान पर चल रही हैं।

जैसमीन शेखर और त्वेसा मलिक संयुक्त 88वें स्थान पर हैं।

अमनदीप द्राल, अवनि प्रशांत और नेहा त्रिपाठी संयुक्त 106वें जबकि सहर अटवाल संयुक्त 131वें स्थान पर चल रही हैं।

दुर्गा निट्टूर और आन्या दतार संयुक्त 147वें और स्नेहा सिंह संयुक्त 151वें स्थान पर हैं। भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments