श्रीनगर , 16 दिसंबर (भाषा) रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दौर के अपने आखिरी घरेलू मैच में शिलांग लाजोंग एफसी को 3-1 से हराया
कमल इसाह ने मैच के पांचवें मिनट में ही रीयल कश्मीर का खाता खोल दिया लेकिन 16वें मिनट में करीम साम्ब ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
ग्नोहरे क्रिजो (55वां मिनट) और मोहम्मद इनाम (69वां मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किये जिससे टीम की बढ़त को 3-1 हो गयी। टीम मैच के आखिर तक इस बढ़त को बनाये रखने में सफल रही।
आरकेएफसी 10 मैचों में छह जीत , दो ड्रॉ और दो हार से 20 अंक के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है। शिलांग लाजोंग 16 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
