scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडिया शेल्टर फाइनेंस आईपीओ को पेशकश के आखिरी दिन 36.62 गुना अभिदान

इंडिया शेल्टर फाइनेंस आईपीओ को पेशकश के आखिरी दिन 36.62 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) आवास वित्त कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को शुक्रवार को पेशकश के आखिरी दिन 36.62 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार शुरुआती शेयर बिक्री में 1,79,10,449 शेयरों के मुकाबले 65,59,44,390 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 89.70 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 28.47 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिक निवेशकों (आरआईआई) खंड को 9.79 गुना अभिदान मिला।

आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में 800 करोड़ रुपये तक का ताजा निर्गम और 400 करोड़ रुपये तक का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) था।

आईपीओ का मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर था।

मंगलवार को इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण देने और सामान्य कंपनी उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments