scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत के सात विकेट पर 201 रन

भारत के सात विकेट पर 201 रन

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 14 दिसंबर ( भाषा ) कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में सात विकेट पर 201 रन बनाये ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत के लिये सूर्यकुमार ने 56 गेंद में 100 रन बनाये जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल थे ।

यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद में 60 रन बनाये । इन दोनों के अलावा हालांकि भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका ।

दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments