scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत को एशियाई युवा रैपिड शतरंज में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य

भारत को एशियाई युवा रैपिड शतरंज में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ( भाषा ) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में चल रही एशियाई युवा रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते ।

भाग्यश्री पाटिल (अंडर 18, लड़कियां ), सपरिया घोष (अंडर 14 लड़कियां ), मुहम्मद श्यान नौशी इब्राहिम ( अंडर 8 लड़के) और श्रवणिका (अंडर 8 लड़कियां) ने स्वर्ण पदक जीता ।

रजत पदक शेराली पटनायक ( अंडर 8 लड़कियां ), आरित कपिल ( अंडर 8 लड़के ) और कियाना परिहार ( अंडर 8 लड़कियां ) ने जीता ।

सेरा डगारिया और दिवि बिजेश को अंडर 16 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक मिला ।

क्लासिकल मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू हुए । भारत के 60 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments