scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलमाजिया से 0-1 से हारा मोहन बागान, एएफसी कप में अभियान खत्म

माजिया से 0-1 से हारा मोहन बागान, एएफसी कप में अभियान खत्म

Text Size:

माले (मालदीव), 11 दिसंबर (भाषा) अंतर क्षेत्रीय सेमीफाइनल में दो बार जगह बनाने वाले मोहन बागान को सोमवार को माजिया स्पोर्ट्स एवं रीक्रिएशन के खिलाफ 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे छह मैच में तीन हार के साथ एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में उसका अभियान खत्म हो गया।

माजिया की टीम को 40वें मिनट में हसन रईफ ने बढ़त दिलाई जिसके बाद जुआन फर्नांडो के मार्गदर्शन में खेल रही मोहन बागान की टीम बराबरी करने में नाकाम रही।

मोहन बागान ने एएफसी कप में अपने अभियान का अंत सात अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए किया। माजिया की टीम छह मैच में इतने ही अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही।

मोहन बागान की टीम हालांकि 50वें मिनट में दुर्भाग्यशाली रही जब टायसन सिंह का ताकतवर शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments