scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा

Text Size:

डरबन, 10 दिसंबर (भाषा) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां होने वाला पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया।

लगातार बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो पाया।

मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे शुरू होना था लेकिन लगातार बारिश के कारण पिच को कवर से ढककर रखा गया।

अंपायरों ने हालांकि लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला किया।

तीन मैच की श्रृंखला का दूसरा टी20 मंगलवार 12 दिसंबर को केबेरहा में खेला जाएगा।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आने से पहले स्वदेश में पांच मैच की टी20 श्रृंखला में एकदिवसीय चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments