scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलश्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, खेल मंत्री का अंतरिम समिति गठित करने का अधिकार वापस लिया जाएगा

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, खेल मंत्री का अंतरिम समिति गठित करने का अधिकार वापस लिया जाएगा

Text Size:

कोलंबो, नौ दिसंबर (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं जिसमें खेल मंत्री का अंतरिम समिति गठित करने का अधिकार वापस लिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण पिछले महीने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को निलंबित कर दिया था। विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने इसके अलावा श्रीलंका से अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी छीनकर दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी थी।

श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी की संचालन संस्था को बर्खास्त करके पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई में अंतरिम समिति गठित की थी, इसके बाद आईसीसी ने यह कदम उठाया था। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने 27 नवंबर को रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया था।

राष्ट्रपति ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘क्रिकेट के व्यवसायीकरण के इस जमाने में इसे राजनीति से दूर रखना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान खेल मंत्री हरिन फर्नांडो एसएलसी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए आईसीसी से बातचीत कर रहे हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments