scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत के खिलाफ मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल नीलामी से इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रभावित नहीं होंगे: जोन्स

भारत के खिलाफ मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल नीलामी से इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रभावित नहीं होंगे: जोन्स

Text Size:

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी के उत्साह से प्रभावित हुए बिना भारत के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी।

तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मैच को 38 रन से जीत कर इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से पहले डब्ल्यूपीएल के लिए नीलामी शुरू होगी।

जोन्स ने इस साल फरवरी में आखिर में डब्ल्यूपीएल के शुरुआती नीलामी को याद करते हुए कहा, ‘‘(टी20) विश्व कप में हमारी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही थी। उस समय टीम के लिये यह बिल्कुल नया था, जाहिर तौर पर यह महिला क्रिकेट में पहली नीलामी थी।’’

डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सत्र की नीलामी का आयोजन 13 फरवरी को हुआ था। उस दिन इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में आयरलैंड का सामना किया था।

जोन्स ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि क्या यह पिछले साल एक चुनौती थी। इस साल, यह पहले की तुलना में बहुत आसान होगा।’’

उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र से पहले कहा, ‘‘ हमारा पूरा ध्यान कल के मैच पर रहेगा।’’

इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी।

इंग्लैंड 2006 के बाद से भारत से टी20 श्रृंखला नहीं गंवाया है।  जोन्स ने अतीत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हुए कहा कि मौजूदा टीम खिलाड़ियों को अपने खेल का लुत्फ उठाने का मौका देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से हम टी20 क्रिकेट में मजबूत है। हम टीम में और सुधार करना चाहते हैं। जब से जॉन लुईस (मुख्य कोच) आए हैं तब से हमें स्वतंत्र रूप से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वह वास्तव में सकारात्मक है।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments