scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर : पंकज आडवाणी सेमीफाइनल होंगे मलकीत सिंह के सामने

राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर : पंकज आडवाणी सेमीफाइनल होंगे मलकीत सिंह के सामने

Text Size:

चेन्नई, आठ दिसंबर (भाषा) विश्व चैम्पियन पंकज आड़वाणी ने शुक्रवार को यहां पैट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के साथी ब्रिजेश दमानी को हराकर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप में ‘6 रेड स्नूकर’ स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दमानी के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 26 बार के आईबीएसएफ विश्व चैम्पियन आडवाणी ने 6-4 (1-60, 37-12, 32-11, 51-7, 47-14, 41-24, 5-39, 5-43, 0-43, 75-0) से जीत हासिल की।

अंतिम चार में उनका सामना अब मलकीत सिंह से होगा जिन्होंने जम्मू कश्मीर के यूनिस नजीर कुचे को 6-3 से पराजित किया।

दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य मेहता का सामना ई पांडुरंगइया से होगा।

मेहता ने जम्मू कश्मीर के मुदस्सिर आशिक को 6-4 से जबकि पांडुरंगइया ने मोहम्मद हुसैन खान को 6-3 से शिकस्त दी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments