scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशलुधियाना की रिहायशी कॉलोनी में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत फैली

लुधियाना की रिहायशी कॉलोनी में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत फैली

Text Size:

लुधियाना, आठ दिसंबर (भाषा) पंजाब के लुधियाना की एक रिहायशी कॉलोनी में शुक्रवार को एक तेंदुआ दिखने के बाद लोग दहशत में आ गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला वन एवं वन्यजीव अधिकारी पृथीपाल सिंह ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस को तेंदुए के दिखने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के साथ वन विभाग के दो दलों को पिंजरे के साथ वहां तैनात किया गया।

उन्होंने बताया कि कॉलोनी के निवासियों को अगले निर्देश तक घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के अंदर और बाहर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि तेंदुआ यहां कैसे पहुंचा।

भाषा

नोमान देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments