scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलरीयल कश्मीर के साथ गोल रहित ड्रॉ के बाद डेक्कन एफसी दूसरे स्थान पर

रीयल कश्मीर के साथ गोल रहित ड्रॉ के बाद डेक्कन एफसी दूसरे स्थान पर

Text Size:

श्रीनगर, सात दिसंबर (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी गुरुवार को यहां रीयल कुश्मीर एफसी के साथ गोल रहित ड्रॉ के साथ आईलीग फुटबॉल तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

डेक्कन एफसी के अब नौ मैच में 17 अंक हैं। कुश्मीर की टीम आठ मैच में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

डेक्कन को दूसरे हाफ में मैच जीतने का स्वर्णिम मौका मिला था लेकिन जगदीप सिंह का दाएं छोर से लगाया गया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।

डेक्कन को पिछले मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

डेक्कन की टीम अब 11 दिसंबर को दिल्ली एफसी के खिलाफ उतरेगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments