scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलन्यूजीलैंड ओपन : सेंथिलकुमार, अभय सिंह दूसरे दौर में बाहर

न्यूजीलैंड ओपन : सेंथिलकुमार, अभय सिंह दूसरे दौर में बाहर

Text Size:

टाउरंगा (न्यूजीलैंड), सात दिसंबर (भाषा) एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभय सिंह और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन वेलावन सेंथिलकुमार न्यूजीलैंड ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए ।

सेंथिल कुमार को दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कीवी पॉल कोल ने 11 . 7, 11 . 1, 11 . 2 से हराया । अभय को दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के बापटिस्टे मासोटी के हाथों 8 . 11, 5 . 11, 1 . 11 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले दौर में शाहजहान खान को 3 . 2 से हराया था ।

वहीं महिला वर्ग में आकांक्षा सालुंके को मलेशिया की एइरा अजमान ने पहले दौर में 3 . 0 से हराया ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments