scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप: अभय और तन्वी फाइनल में

राष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप: अभय और तन्वी फाइनल में

Text Size:

चेन्नई, 22 नवंबर (भाषा) एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभय सिंह ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप में सूरज चंद को सीधे गेम में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना वेलावान सेंतिलकुमार से होगा।

हांगझोउ एशियाड में पुरुष टीम स्वर्ण और मिश्रित युगल कांस्य पदक जीतने वाले अभय ने सूरज को 11-6, 11-2, 11-3 से जबकि सेंतिलकुमार ने हरिंदर पाल सिंह संधू को 11-7, 11-7, 11-8 से पराजित किया।

एशियाड में कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा रहीं शीर्ष वरीय तन्वी खन्ना ने रथिका सुथांथिरा सीलन पर 11-1, 11-5, 11-8 की जीत से फाइनल में प्रवेश किया।

तन्वी का सामना अब फाइनल में एशियाड की साथी अनहत सिंह से होगा जिन्होंने उर्वशी जोशी को 11-7, 11-3, 11-8 से शिकस्त दी।

पिछले साल अनहत शीर्ष वरीय जोशना चिनप्पा से हार गयी थीं जिससे उनकी निगाहें इस बार खिताब जीतने पर लगी होंगी।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments