scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलनेहा ने डब्ल्यूपीजीटी का 15वां चरण जीता

नेहा ने डब्ल्यूपीजीटी का 15वां चरण जीता

Text Size:

कोलकाता, 17 नवंबर (भाषा) नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 15वें चरण के तीसरे दौर में शुक्रवार को यहां एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर नौ शॉट के बड़े अंतर के साथ खिताब अपने नाम किया।

नेहा का यह सत्र का तीसरा खिताब है।

वह शुरुआती दो दौर में 72 और 73 का कार्ड खेलने के बाद चार शॉट की बढ़त के साथ शीर्ष पर थी और तीसरे दौर के बाद इस बढ़त और और बड़ा करने में सफल रही।

इस जीत के बाद भी नेहा ऑर्डर ऑफ मेरिट (वार्षिक रैंकिंग) में स्नेहा सिंह (76) से पीछे दूसरे स्थान पर है। स्नेहा 16 ओवर 232 का कार्ड खेलने के बाद सातवें स्थान पर रहीं।

त्वेसा मलिक (76) नेहा से नौ शॉट पीछे दूसरे स्थान पर रही जबकि अमेच्योर अनाहत बिंद्रा (73) और रिद्धिमा दिलावरी (79) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments