scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभगत ने जापान पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

भगत ने जापान पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तोक्यो में हाल में संपन्न हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के एसएल3 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

भगत ने रविवार को हुए फाइनल में हमवतन मनोज सरकार को 38 मिनट में 21-16 21-19 से हराया।

मिश्रित युगल में भगत और मनीषा रामदास को यैंग जियानयुआन और यैंग क्यू शिया की चीन की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि सुकांत कदम को एकल एसएल4 वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन के खिलाफ शिकस्त के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इसी वर्ग के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के तरुण को भी कांस्य पदक मिला।

नेहल गुप्ता और नवीन शिवकुमार ने पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 वर्ग में दीप रंजन बिसोयी और मनोज सरकार की हमवतन जोड़ी को फाइनल में 21-19 18-21 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

मनीषा जोशी ने महिला एसएल3 वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि हार्दिक मक्कड़ और आर रघुपति ने पुरुष युगल एसयू5 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

तुलसीमैती मुरुगेसन ने महिला एसयू5 वर्ग में रजत जबकि मनीषा रामदास ने कांस्य पदक जीता।

मानसी जोशी और तुलसीमैती की जोड़ी ने भी महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments