scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलएक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाया : रोहित शर्मा

एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाया : रोहित शर्मा

Text Size:

बेंगलुरु, 12 नवंबर (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार का यहां विश्व कप में लगातार नौवीं जीत दर्ज करने बाद कहा कि टीम ने एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाया और अलग अलग खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया।

भारत ने अंतिम लीग मैच ममें केएल राहुल (102 रन, 64 गेंद) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन, 94 गेंद) के शतक की बदौलत चार विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और नीदरलैंड को 160 रन से शिकस्त देकर लगातार नौवीं जीत हासिल की।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने टूर्नामेंट की शुरूआत से ही एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाया। टूर्नामेंट में पूरे 11 मैच हैं इसलिये एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाना अहम था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अलग स्टेडियम में खेल रहे थे तो उसी के हिसाब से खेलना जरूरी था और हमने ऐसा ही किया। ’’

रोहित नौ मैचों में टीम के प्रदर्शन से काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले मैच से आज तक शानदार रहे। अलग अलग खिलाड़ियों ने इन मैच ममें योगदान दिया। हर कोई जिम्मेदारी लेना चाहता था। अलग अलग जगह खेलना एक चुनौती थी लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाया। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments