scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलधामने की अगुवाई में भारत ने आईसी रॉड लावेर जूनियर चैलेंज में अमेरिका को हराया

धामने की अगुवाई में भारत ने आईसी रॉड लावेर जूनियर चैलेंज में अमेरिका को हराया

Text Size:

सैन डिएगो (अमेरिका), नौ नवंबर (भाषा) प्रतिभाशाली मानस धामने के नेतृत्व में जूनियर भारतीय टीम ने यहां आईसी रॉड लेवर जूनियर चैलेंज में मेजबान अमेरिका को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

  टाटा महाराष्ट्र ओपन के दौरान अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने वाले धामने ने लड़कों के शुरुआती एकल में ब्रोकेट को 6-1, 6-2 से हराया और उसके बाद रुशिल खोसला ने जोनाह हिल पर 6-4, 6-3 से जीत हासिल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

अस्मि अदकर को लड़कियों के शुरुआती एकल में शिवानी सेलवन से 4-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन सोहनी मोहंती ने रीली रोड्स पर 7-6(1) 6-0 से जीत के साथ भारत के पक्ष में स्कोर 3-1 कर दिया।

भारत ने बाद में बालक युगल और बालिका युगल दोनों में जीत दर्ज की।

भारतीय टीम से इससे पहले ब्रिटेन को 4-2 से हराया था। टीम का अगला मुकाबला इटली से है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments