scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलप्रणवी ने चार अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बनायी

प्रणवी ने चार अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

गुरुग्राम, आठ नवंबर (भाषा)  लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) कार्ड हासिल करने की कवायद में लगी उभरती गोल्फ खिलाड़ी प्रणवी उर्स ने तीन दौर के ‘प्री-क्वालीफायर एशिया’ में अपना अभियान चार अंडर 68 के स्कोर के साथ शुरू किया।

वह दो शॉट के अंतर से तालिका में शीर्ष पर हैं।

एलईटी कार्ड को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही त्वेसा मलिक और पहली बार टूर स्पर्धा में खेल रही दुर्गा नित्तूर ने एक समान दो-अंडर 70 का स्कोर किया।

तालिका में चौथे स्थान पर नेहा त्रिपाठी है, जिन्होंने एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

इन चारों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अंडर पार का स्कोर नहीं कर सका।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments