scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 50 रुपये की तेजी, चांदी 600 रुपये फिसली

सोने में 50 रुपये की तेजी, चांदी 600 रुपये फिसली

Text Size:

नयी दिल्ली, 3 नवंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का भाव, पिछले कारोबारी सत्र में 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी रही, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये अधिक है।’’

हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर होकर 74,300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत मजबूती के साथ 1,987 डॉलर प्रति औंस हो गयी जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.61 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments