पणजी, 31 अक्टूबर (भाषा) तैराकी में वीरधवल और रूजुता खाड़े की जोड़ी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और उन्हें टूर्नामेंट के 37वें चरण में सबसे तेज तैराक चुना गया।
वीरधवल 2010 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, उन्होंने 22.82 सेकेंड के समय से कर्नाटक के श्रीहरि नटराज को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
श्रीहरि नटराज को 22.91 सेकेंड के समय से रजत पदक मिला। महाराष्ट्र के मिहिर अम्ब्रे ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दिन की अंतिम रेस में रूतुजा ने परिवार के लिए खुशी दोगुनी कर दी, उन्हेांने 50 मीटर की महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड को सुधारते हुए 26.42 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।
शिवांगी शर्मा ने रजत और जान्हवी चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
