scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलपाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

Text Size:

चेन्नई, 28 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को यहां खेले गए इस मैच में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित समय में चार ओवर कम किए थे इसके बाद मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना लगाया।’’

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

बाबर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments