scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच में भड़काऊ पोस्टर या नारेबाजी के खिलाफ मुस्तैद रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच में भड़काऊ पोस्टर या नारेबाजी के खिलाफ मुस्तैद रही पुलिस

Text Size:

… जी उन्नीकृष्णन…

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को यहां किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशंसकों को नियंत्रित करने के लिए कुछ सख्त उपाय किये। पुलिस ने प्रशंसकों से विरोध स्वरूप काली पोशाक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने हालांकि स्टेडियम में प्रवेश करते समय किसी विशेष रंग या टीम की जर्सी पहनने से नहीं रोका। पुलिस ने प्रशंसकों से भड़काऊ नारे वाले ‘प्लेकार्ड (तख्ती)’ का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। स्टेडियम की सुरक्षा संभाल रहे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘हमें स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले प्रशंसकों के ‘प्लेकार्ड’ और बैनर की जांच करने का निर्देश दिया गया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।’’ बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जिसमें एक पुलिसकर्मी स्टैंड में मौजूद एक प्रशंसक से कह रहा था कि वह ऐसे नारे न लगाए जो बाकी दर्शकों को नागवार गुजरें। इस वीडियो में दावा किया गया कि पुलिसकर्मी ने प्रशंसक को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने से  रोकने की कोशिश की। इसमें पुलिसकर्मी ने कहा, ‘‘यह उच्च अधिकारियों का आदेश है कि प्रशंसकों को भड़काऊ नारे  की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसलिए, हम इसका पालन कर रहे हैं।’’ भाषा आनन्द आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments