scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में घुटने की चोट के बाद रोते हुए बाहर गए नेमार

ब्राजील के क्वालीफाइंग मैच में घुटने की चोट के बाद रोते हुए बाहर गए नेमार

Text Size:

मोंटेवीडियो (उरूग्वे), 18 अक्टूबर ( एपी) उरूग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 2 . 0 से मिली हार के दौरान पहले हाफ में घुटने में चोट लगने के कारण ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार रोते हुए मैदान से बाहर गए ।

31 वर्ष के नेमार 44वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए । दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे ।

उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था । उनकी जगह रिचार्लिसन ने मैच खेला ।

वह बैसाखियों के सहारे स्टेडियम से बाहर गए । ब्राजील के डॉक्टर रौद्रिगो लसमार ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि उनकी चोट किस स्तर की है । उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टेस्ट किये हैं और कल फिर करेंगे । इन 24 घंटों में पता चलेगा कि चोट कैसी है ।’’

एपी मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments