scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलनीदरलैंड में सब जूनियर हॉकी में मिले जुले नतीजे

नीदरलैंड में सब जूनियर हॉकी में मिले जुले नतीजे

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय लड़के और लड़कियों की सब जूनियर ( अंडर 16 ) हॉकी टीमों को नीदरलैंड के पहले दौरे पर मिले जुले नतीजे मिले ।

लड़कों ने नीदरलैंड की अंडर 16 टीम को 4 . 0 से हराया जबकि लड़कियों को डच टीम ने 4 . 1 से हरा दिया ।

लड़कों के लिये रोहित आई सिंह , केतन कुशवाहा, राहुल राजभर और कप्तान मनमीत सिंह राय ने गोल किये ।

कोच सरदार सिंह ने कहा ,‘‘ ऐसे ऐतिहासिक दौरे का यह शानदार अंत है । लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया । विदेशी धरती पर ऐसा प्रदर्शन गर्व का विषय है ।’’

लड़कियों के लिये सिर्फ काजल जूनियर ही गोल कर सकी ।

भारत की पूर्व कप्तान और सब जूनियर टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा ,‘‘ लड़कियों ने काफी जुझाारूपन दिखाया । हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा । इस दौरे से हमें अपनी ताकत और कमजोरियों का पता चला ।’’

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments