नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के शंकर हेइसनाम और महाराष्ट्र की प्रिशा शिंदे ने शनिवार को यहां उलटफेर करते हुए 28वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग के खिताब जीते।
सोलहवीं वरीयता प्राप्त शंकर ने तमिलनाडु के सातवीं वरीयता प्राप्त थिरुमुरुगन वी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर लड़कों के अंडर-16 वर्ग में एकल खिताब जीता। प्रिशा ने छठी वरीयता प्राप्त आनंदिता उपाध्याय को 6-1, 6-2 से हराकर बालिका एकल अंडर-14 का खिताब अपने नाम किया।
तेलंगाना की रिशिता बासिरेड्डी ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की आइशी बिष्ट को 6-4, 6-3 से हराकर लड़कियों का एकल अंडर-16 खिताब जीता।
लड़कों का एकल अंडर-14 का खिताब तेलंगाना के शीर्ष वरीयता प्राप्त हृतिक कटकम ने जीता। उन्होंने फाइनल में कर्नाटक के प्रकाश सर्रान को 6-4, 6-3 से हराया।
भाषा पंत मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
