नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के यहां खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को खेले गए मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे। इस कारण आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उस पर यह जुर्माना लगाया।
खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार किसी भी टीम के धीमी ओवर गति के लिए निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
शनाका ने अपना दोष स्वीकार किया, इसलिए इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
भाषा पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
