हांगझोउ, सात अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्लाइंबर सानिया फारूक शेख और शिवानी चरक की चुनौती एशियाई खेलों में शनिवार को यहां सेमीफाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ समाप्त हो गई।
महिलाओं की बोल्डर और लीड सेमीफाइनल में, सानिया और शिवानी क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर रहीं। यह दोनों फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।
सानिया ने कुल 21.26 अंक (बोल्डर में 12.26 और लीड में नौ) हासिल किए, जबकि शिवानी ने 20.23 (बोल्डर में 12.13 और लीड में 8.1) का स्कोर किया।
इससे पहले स्पीड क्लाइंबिंग में भारत की अनीशा वर्मा, शिवप्रीत पन्नू और अमन वर्मा क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, जबकि धीरज दिनकर बिराजदार आठवें चरण में जगह बनाने में नाकाम रहे।
स्पोर्ट क्लाइंबिंग को 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था। भारत ने इस खेल में एक भी पदक नहीं जीता है।
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
